आटो में टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत
मऊ, जून 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मऊ-मधुबन मार्ग पर शनिवार शाम लालनपुर सिपाह-नंदौर नहर के पास बाइक की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मधुबन थाना क्षेत्र के ह्रदयपट्टी निवासी अर्जुन राजभर (27 वर्ष) पुत्र पारस राजभर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। सिपाह-नंदौर नहर के पास सामने से आ रही ऑटो से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे के बाद वाहन के साथ चालक मौके से फरार हो गया। वहीं युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से उसका काफी खून बह गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया लेकिन युवक को बचाया नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.