मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियां लेकर जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरादाबाद निवासी एक परिवार रामपुर के शाहबाद में रिश्तेदारी के दफन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही ऑटो कुंदरकी के पास बाईपास क्षेत्र में पहुंचा, तो चालक के तेज रफ्तार आटो चलाने से वाहन बेकाबू होकर खेत में पलट गया बैठा जिससे ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मार्ग पर ट्रैफिक कम था जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय कोई अन्य वाहन सामने होता तो हादसा और अधिक बढ़ सकता था। वहीं घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ल...