फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के पुलवामऊ चौराहे के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित आटो पलट जाने से उस पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की टीम ने सभी घायलों को सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में रिचा (28), राकेश (32), पुष्पा (30), रज्जन (35), अंबिका देवी (55), प्रगति (2) और श्यामा देवी (55) शामिल हैं। डाक्टर ने श्यामा देवी, रिचा और रज्जन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...