चंदौली, मई 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में गुरुवार की देर शाम ऑटो चालक को बचाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी गयी। किसी तरह मामला शांत होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को दोपहर में पहुंचकर लाठी डंडे से मारपीटकर चार लोगों को घायल कर दिया। घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सहरसा: सोशल मीडिया विवाद में मारपीट, चार घायलघटना का विवरण ताजपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम छह बजे करीब एक ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर रूपेठा की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने से लेहरा गांव का एक युवक बाइक लेकर आ रहा था। पास लेने के चक्कर में युवक और ऑटो चालक के बीच विवाद हो गया। ताजपुर गांव की एक महिला ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया...