भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर। वाहन स्टैंडों पर चल रहे आटो चालकों की मनमानी से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मनबढ़ आटो चालक आए दिन यात्रियों संग मारपीट करने पर उतारु हो जा रहे हैं। औराई, ऊगापुर, माधोसिंह, खमरिया व महराजगंज आटो स्टैंड पर चालक मनमानी करते नजर आते हैं। यात्रियों का हाथ पकड़कर जबरन अपने आटो में बैठना आम बात हो गई है। यात्री आटो में बैठने से मना किए तो चालक मारपीट करने पर उतारु हो जाते हैं। क्षमता से ज्यादा सवारी भी आटो में धड़ल्ले से ढोया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...