कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के नौवापुर गांव के समीप शनिवार को अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भागकर उन्हें उठाया और इलाज के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। संदीपन घाट थाने के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र दशरथ लाल अपने साथी संदीप सिंह उर्फ चिल्ला पुत्र ज्ञानचंद्र के साथ बाइक से चायल की तरफ गया था। वापस लौटते समय पिपरी थाने के नौवापुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अप्पे से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए...