बांदा, जून 26 -- बांदा। आटो की टक्कर से दंपति समेंत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गिरंवा थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी राजेद्र अपनी पत्नी अर्चना पुत्र रामजी को बाइक में बैठाकर सतना जिले के कोठी गांव अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। तभी अतर्रा के पास तेज रफ्तार आटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे तीनो लोग घायल हो गए। तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...