आटो और बाइक की टक्कर में तीन घायल, ऑटो चालक ने दिखाई इंसानियत
लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कचहरी चौक मोड़ के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में रविवार को दो युवक एवं एक युवती घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि ऑटो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घायलों में सुरेंद्र महतो, पिता जयप्रकाश महतो, निवासी हेसवे पंचायत, सेन्हा थाना क्षेत्र, राधेश्याम महतो, पिता जातरू महतो, तथा एक युवती शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के एसआई आदर्श कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कचहरी चौक मोड़ के पास एक ऑटो मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ऑटो से टकरा गई, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.