नई दिल्ली, जून 2 -- गरमा-गरम पूड़ी खाना भला किसे पसंद नहीं होता। कभी-कभार जब सब्जी टेस्टी ना बनी हो या कुछ बढ़िया खाने का मन हो, तो घरवाले अक्सर पूड़ियों की ही डिमांड करते हैं। यही नहीं लोग सफर पर भी जाते हैं तो साथ में पूड़ी ही पैक करते हैं। खैर, नॉर्मल नमक वाली पूड़ी तो आपने खाई होगी लेकिन क्या कभी मसाला पूड़ी ट्राई की है? आटे में मसाले मिलाकर गूंथा जाता है और करारी सी पूड़ी बनकर तैयार होती है। इन पूड़ियों की खासियत यही है कि इन्हें आप बिना किसी सब्जी के भी शौक से खा सकते हैं। जरा सा अचार या दही साथ में मिल जाए, तो खा कर मजा ही आ जाता है। सफर पर साथ ले जाने के लिए ये मसाला पूड़ी बेस्ट रहती हैं। ये जल्दी खराब भी नहीं होती। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।खस्ता और कुरकुरी मसाला पूड़ी बनाने के लिए सामग्री खस्ता मसाला पूड़ी बनाने के लि...