नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- छोटे बच्चों की सॉफ्ट और नाजुक स्किन पर कई बार काफी ज्यादा बाल होते हैं, जो पैरेंट्स के लिए टेंशन की वजह बन जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो समय के साथ ये अपने आप हल्के होने लगते हैं, लेकिन फिर भी अगर बालों के ग्रोथ ज्यादा हो तो आप कुछ सेफ घरेलू नुस्खे ट्राई कर के देख सकते हैं। चूंकि बच्चों की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है इसलिए सिर्फ ऐसे नुस्खे ही ट्राई करें, जिनमें किसी भी तरह के केमिकल इस्तेमाल ना किए गए हों। दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो वाकई काफी इफेक्टिव हैं। इन्हें अपनाकर आप घर की नेचुरल चीजों से ही बच्चों की बॉडी के अनचाहे बालों की ग्रोथ को कम कर सकते हैं। बच्चे के चेहरे, पीठ और हाथ पैरों के हेयर रिमूव करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-आटे की लोई बनाकर रिमूव करें अनचाहे बा...