पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पलामू के मान्यता 18 स्कूलों में 17 स्कूलों ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित कर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को रिपोर्ट किया है। सत्र 2026-27 में प्रारंभिक कक्षा में जिले के 17 स्कूलों में आरटीई के तहत 297 सीट आरक्षित की गई है। इन सीट पर नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि सत्र 2026-27 के सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी बच्चों का दाखिला करा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी 297 सीटों पर नामांकन के लिए ऑन लाइन पोर्टल जनवरी में खुल जाएगा। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का आरटीई के तहत दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्...