फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- संकिसा, संवाददाता। आटा लेने जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को बाइक सवार ने कुचल दिया इससे उसकी मौत हो गयी। बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। मेरापुर थाना क्षेत्र के गुरऊ शादी नगर निवासी 60 वर्षीय डाल सिंह शनिवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर पखना गांव में गेहूं का आटा लेने के लिए जा रहे थे। पखना स्टेशन रोड पर जब वह बिजलीघर के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध के साथ साथ बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया जहां डॉक्टर ने डाल सिंह की हालत गंभीर देखते हुये उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की स...