नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- शाम की चाय का मजा तब और बढ़ जाता है, जब साथ में कुछ कुरकुरा खाने को मिल जाए। रोज बिस्कुट या बाजार की नमकीन खाने के बजाय इस बार घर पर कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। नमकपारे तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन अगर इसमें मूंग दाल का स्वाद भी जुड़ जाए तो स्नैक और भी मजेदार हो जाता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का स्वाद वाला यह स्नैक चाय के साथ काफी अच्छा लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा झंझट नहीं करना पड़ता। तो चलिए जानते हैं मूंग दाल नमकपारे बनाने का आसान तरीका।मूंग दाल नमकपारे बनाने के लिए सामग्री मूंग दाल - आधा कप मैदा - एक कप सूजी - 2 बड़े चम्मच अजवाइन - आधा छोटा चम्मच नमक - स्वाद के हिसाब से लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच तेल - 2 बड़े चम्मच तलने के लिए तेल पानी - जरूरत के हिसाब से यह भी पढ़ें-...