जमुई, अगस्त 30 -- जमुई। निज संवाददाता खैरा थाना के गोपालपुर गांव मौजूद आटा मिल में कार्यरत एक कर्मी की मौत आटा मिल में होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के सिंहबारा थाना के बिठौली गांव निवासी अजीत कुमार झा 52 साल के रूप में हुई है। रसोई आटा मिल के मालिक टिंकू बरनवाल, मनीष कुमार और पंकज साह सभी गोपालपुर निवासी ने बताया कि शनिवार को सभी लोग खाना बनाकर साथ खाए थे। उसके बाद वह लोग अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह 7 बजे जब वह लोग मिल पर गए थे देखा कि अजीत कुमार झा सोए हुए है जगाने पर नहीं उठ तब देखा कि उनका शरीर ठंडा पड़ गया है। तब आनन-फानन में एम्बुलेंस को बुला गया और उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। तब आटा मिल के मालिकों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को द...