आटा मिल पर विज्ञापन लेने गए पत्रकार से विवाद, हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला, चार पर मुकदमा
हापुड़, अक्टूबर 18 -- Hapur Murder: हापुड़ जिले में एक आटा मिल पर रविवार को विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में एक दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ मारपीट कर दी गई। जिसमें पत्रकार की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतक के दमाद ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट कर पत्रकार की हत्या कर दी। सूचना पर पत्रकार और काफी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंचकर रोष व्यक्त किया। कई थानों की फोर्स के साथ एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। असौड़ा महल के पास के निवासी डॉ. शाहरुख ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 18 अक्टूबर की दोपहर उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसके ससुर जनवाणी के संवाददाता नसीम अहमद की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.