उरई, जनवरी 2 -- आटा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को आटा टोल प्लाजा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएचएआई, एनएचएआईटी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। कोहरे के मौसम को देख चालकों को हेडलाइट व इंडिकेटर जला वाहन चलाने की सलाह दी गई। साथ ही दृश्यता कम होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर सड़क के एक किनारे खड़ा करने के निर्देश दिए गए।टीम ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा भी क्षेत्र में भ्रमण कर वाहन चालकों को जागरूक किया गया।अधिकारियों ने...