हमीरपुर, जून 19 -- कुरारा, संवाददाता। क्षेत्र के लहरा गांव का बालकिशोर चार दिन पहले ही नई चक्की लेकर आया था। उसे चक्की चलाने का ज्यादा अनुभव भी नहीं था। आज पहली बार ही उसने गुजरौरा गांव में चक्की लगाकर गेहूं पीसना शुरू किया था और दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें किशोर की मौत हो गई और चक्की मालिक सहित चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मानें तो चक्की को ज्यादा रफ्तार की वजह से चलाने के कारण हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- मजदूर की उज्जैन में लोडर मशीन से दब कर मौतहादसे का समय शुक्रवार को दिन में तीन बजे के आसपास ककरऊ ग्राम पंचायत के मजरा गुजरौरा गांव की बस्ती में चक्की के फटने से हड़कंप मच गया। आसपास के घरों से ग्रामीण दहशत में बाहर निकल आए। बाहर का नजारा देखकर ग्रामीण भी कांप गए। देवराज का नौ वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ भोला खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। जबकि...