गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने ग्राम पंचायत खरैला (पिपरौली) में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा करते हुए प्लास्टिक के नियमित सैग्रीगेशन, श्रेडिंग और उसके उपयोग/विक्रय के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक राजस्व उत्पन्न हो सके। पास स्थित सामुदायिक शौचालय में गंदगी और टूट-फूट मिलने पर सफाई कर्मियों को नोटिस जारी करने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत हरिहरपुर (खजनी) में बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर आटा चक्की स्थापित करने पर जोर दिया गया, ताकि बायोगैस से ऊर्जा लेकर चक्की संचालित हो और पंचायत की आय बढ़े। परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने को भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान बच्चा सिंह, ऋषिकेश कुमार सिंह, चंद कुमार सिंह, गोविंद कुमार, रामप्रीत प्रज...