आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आने से संचालक की मौत
गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। क्षेत्र के ग्राम सभा उतरौली में रविवार को आटा चक्की के पट्टे में लुंगी उलझने से 65 वर्षीय चक्की संचालक की मौत हो गई। दरअसल, संचालक ने लुंगी पहन रखी थी और उसके साथ ही उसकी गर्दन भी पट्टे में जा फंसी। मृतक के भाई जसवंत शाह ने बताया कि 65 वर्षीय लालचंद गुप्ता प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपने घर में संचालित आटा चक्की बंद करने गए थे। इसी दौरान उनकी लूंगी अचानक मशीन के घूमते पट्टे में फंस गई। जिससे वह पूरी तकर मशीन की चपेट में आ गये। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लालचंद शाह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे । उनके घर का सारी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेवतीपुर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव के अंगों को इकट्ठा कर सील बंद किया गया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.