नई दिल्ली, जनवरी 5 -- घर में रोटियों के लिए रोज आता गूंथा जाता है। लेकिन क्या आप आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां बना लेती हैं या कुछ देर उसे रेस्ट भी करने देती हैं? अब जल्दीबाजी में आप बेशक तुरंत आटा गूंथकर रोटियां बना लेती हों, लेकिन आपने दादी-नानी से जरूर सुना होगा कि आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर के लिए रख देना चाहिए, उसके बाद ही रोटियां बनानी चाहिए। कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे आखिर क्या वजह है? अगर आप नहीं जानती हैं तो चलिए आज बताते हैं कि ये छोटी सी आदत अपनानी क्यों जरूरी है। इसके बाद आप जब भी रोटी बनाएंगी, तो आटे को गूंथकर थोड़ी देर जरूर रखेंगी।आटे को गूंथकर रखने से क्या फायदा होता है? जब आप पानी से आटा गूंथती हैं तो उसमें मौजूद ग्लूटेन एक्टिव होने लगता है। तुरंत अगर आपकी इसकी रोटियां बनाने लगती हैं, तो न सिर्फ उन्हें बेलने में पर...