नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- रोटी से ले कर पूड़ी-पराठे तक, ये चीजें हर घर में डेली बेसिस पर बनती हैं। इनमें से कुछ भी बनाना हो सबसे पहला स्टेप होता है आटा गूंथना। अक्सर किसी बड़ी परात या बाउल में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर डिश के मुताबिक सख्त या सॉफ्ट आटा लगाया जाता है। हालांकि इससे जुड़ी एक प्रॉब्लम हर किसी को फेस करनी पड़ती है, वो है आटे का परत में चिपक जाना। गूंथने के बाद काफी सारा आटा परात या बाउल में चिपक जाता है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। अगर ये कुछ देर सूख जाए तो इतना हार्ड हो जाता है कि इसे हटाना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग नाखून या किसी चाकू की मदद से सूखे आटे को हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसमें बहुत टाइम लग जाता है। ऐसे में ये हैक आपके बड़े काम आ सकता है।आटा गूंथते हुए परात में कब चिपकता है? अगर आटा गूंथते हुए पानी की मात्रा...