मथुरा, फरवरी 12 -- थाना जैंत अंतर्गत आझई फ्लाईओवर के समीप बुधवार दोपहर ईंटों से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलटने से बाइक सवार महिला घायल हो गयी। हाइवे पर लंबा लम्बा जाम लगने से राहगीरों को घंटों असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिये भर्ती कराया। वहीं क्रेन आदि की मदद से ट्रॉला को हटवाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे हाइवे पर आझई फ्लाईओवर के समीप ईटों से लदा ट्रॉला ट्रैक्कर चालक तेज गति से ले जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉला हाइवे पर पलट गया। बीच सड़क पर पलटने के चलते ईंटें बिखरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान वहां होकर गुजर रहे बाइक सवार महिला रचना पत्नी बंटी निवासी जाटव मोहल्ला भरतपुर घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.