नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) को आज मंगलवार, 29 सितंबर को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। ढाई साल से खाली पड़ी RCA अध्यक्ष की कुर्सी पर आज चुनाव के जरिए फैसला होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि चुनाव मैदान में आमने-सामने खड़े दोनों पैनल के प्रत्याशी भाजपा से जुड़े हुए हैं। ऐसे में मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा बनाम भाजपा के रूप में देखा जा रहा है। करीब पांच साल तक RCA के अध्यक्ष रहे वैभव गहलोत ने फरवरी 2024 में अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की भनक के बीच इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से RCA की कमान एडहॉक कमेटी के पास रही। अब करीब ढाई साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं।10 बार बढ़ा एडहॉक कमेटी का कार्यकाल वैभव गहलोत के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने RCA के संचालन के लिए एडहॉक कमेटी बनाई थी। नियमों के मुताबिक कमेटी का कार्यकाल तीन महीने...