नई दिल्ली, जनवरी 29 -- निवेशकों की दिलचस्पी आज कुछ खास शेयरों में रहने वाली है, जिनमें हरकत देखी जा सकती है। ITC, टाटा मोटर्स, स्विगी, पेटीएम, केनरा बैंक, अडानी पावर और वेदांता के शेयरों पर ध्यान रहेगा, क्योंकि ये कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। इनके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, विप्रो, वेदांता जैसे स्टॉक्स भी निवेशकों की नजर में रहेंगे।लार्सन एंड टुब्रो इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने दिसंबर तिमाही में अपने मुनाफे में साल-दर-साल 4.3% की गिरावट दर्ज की। इसका नेट प्रॉफिट गत वर्ष की समान तिमाही के 3,359 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 3,215 करोड़ रुपये रहा। कोचीन शिपयार्ड सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड ने दिसंबर तिमाही में अपने मुनाफ...