नई दिल्ली, मई 26 -- राजनीति में एक और बड़ा दल बदल मंगलवार को देखने मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि एक बड़े नेता दल में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। अब इस बयान को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि बीजू जनता दल या तृणमूल कांग्रेस सांसद भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने लिखा, 'एक जाना माना चेहरा आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा के दफ्तर में पार्टी में शामिल होने जा रहा है।' उन्होंने नेता का नाम नहीं बताया है। यह भी पढ़ें- BJP के साथी को झटका, AIADMK के 3 MLAs का इस्तीफा; विजय के मंत्री संग खिचड़ीक्या बीजद सांसद होंगे शामिल? सोमवार को बीजद के राज्यसभा सदस्य देबाशीष सामंतराय पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी में अपमानित किए जाने के आर...