हजारीबाग, जून 13 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के कई इलाकों में शनिवार 13 जून को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग, हजारीबाग शहरी सहायक अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिं के अनुसार घोड़ा अस्पताल के समीप स्थित एक सूखे और जर्जर वृक्ष को काटने के लिए प्रशासन ने अनुमति दी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेड़ कटाई के दौरान बिजली काटी जाएगी। यह भी पढ़ें- आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजलीबिजली की कटौती का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।विद्युत विभाग के अनुसार, लोहसिंघना पावर सबस्टेशन से संचालित 11 केवी लोहसिंघना, 11 केवी न्यू एरिया, 11 केवी पेलावल और 33 केवी छड़वा फीडर की बिजली सेवा सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने कार्य की प्रगति के अनुसार समय में आंशिक बदलाव की भी संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- हिंगवा फीड...