जयपुर, जुलाई 11 -- राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने से तापमान और उमस दोनों बढ़ने लगे हैं। हालांकि शनिवार को कुछ इलाकों में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच प्रमुख जिलों समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग का कहना है कि 15 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है और बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। प्रदेश में अब तक मानसून सामान्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। हालात यह हैं कि 24 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इसका असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कम बारिश के कारण 34 जिले खरीफ फसलों की बुआ...