बलिया, मई 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 जिले में 31 मई को यानि आज होगी। जिले में कुल 13 हजार 900 परीक्षार्थियों के लिए 32 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। परीक्षा के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीआईजी (आजमगढ़) सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को आजमगढ़ में मंडल के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर इस सम्बंध में जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आज 1632 अभ्यर्थी देंगे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के एसपी ओमवीर सिंह के अलावा आजमगढ़ व मऊ के एसपी भी इसम...