कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदलता हुआ नजर आ रहा है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और बीच-बीच में धूप निकलने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। सुबह सात बजे तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। आठ बजे तापमान 24 डिग्री, नौ बजे 26 डिग्री और दस बजे तक 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दोपहर के समय तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसा...