आज 180 रुपये जमा करें, 60 की उम्र के बाद हर महीने पाएं 3 हजार रुपये पेंशन
संभल, सितम्बर 22 -- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार की ओर से पेंशन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र श्रमिक नियमित रूप से अंशदान जमा कर 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये तक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत 40 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों को 180 रुपये प्रतिमाह अंशदान जमा करना होगा। वहीं 18 से 40 वर्ष की उम्र के श्रमिकों के लिए मासिक अंशदान 55 रुपये से शुरू होता है। श्रमिक द्वारा तय अंशदान जमा करने पर 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद उसे प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा उपलब्ध कराना है। नियमित अंशदान के जरिए श्रमिक अपने भविष्य के लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.