सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान, एक संवाददाता। 132 केवी रघुनाथपुर-छपरा ट्रांसमिशन लाइन के एचटीएलएस रीकंडक्टोरिंग कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण लाइन को आज सुबह 11:00 बजे चार्ज किया जाएगा। इस संबंध में रघुनाथपुर ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार ने अपील की है कि लाइन के चार्ज होने के बाद यह उच्च वोल्टेज (132 केवी) की विद्युत धारा प्रवाहित करेगी। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसलिए सभी लोग लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यह ट्रांसमिशन लाइन रघुनाथपुर, चकरी, आन्दर, हसनपुरा, पंचरुखी, दुरौदा, रसूलपुर, एकमा, अनवल, दाऊदपुर, कोपा, समहौता और छपरा क्षेत्रों से होकर गुजरती है। बिजली कंपनी ने विशेष रूप से इन क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने व लाइन के आसपास किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सलाह दी है। बिजली क...