बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती। रेलवे स्टेशन बभनान के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222 ए दिन में छह घंटे पूर्ण रूप से बंद रहेगा, इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में रेलवे लाइन पार करने के लिए लोगों को गेट संख्या 221 व 223 से गुजरना चाहिए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बस्ती इनामुल हक ने दिए पत्र में बताया है कि 30 मार्च को बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222ए पर मशीन से डाउन लाइन में पैकिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। इसकी सूचना सीनियर सेक्शन इंजीनियर बस्ती ने आरपीएफ बभनान, पुलिस चौकी बभनान व पैकोलिया थाने को लिखित रूप से दी है। 222ए रेलवे गेट बभनान-गौरा चौकी सड़क मार्ग पर पड़ता है, जो बाजार के मध्य से गुजरता है। इस गेट का टीयूवी दो लाख से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.