लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- मैगलगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते 31 मार्च को गेट संख्या 28 एसपीएल बरगांवा व मढ़िया क्रॉसिंग सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान उक्त रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ अजय कुमार ने बताया कि ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाना है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से गेट को निर्धारित समय तक बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में खखरा अथवा नादन रेलवे फाटक का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.