मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामबाग स्थित धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय परिसर में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से गुरुवार को 111 बरुओं का यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव होगा। सोसाइटी के अध्यक्ष सह बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि बुधवार को पूजा मटकोर के साथ यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि पंडित नवीन झा, पंडित चंद्रमणि पाठक, धर्म समाज के आचार्यों ने पूजा-मटकोर व कुमरम की रस्म पूरी कराई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान पंडित अभय चौधरी, सोसाइटी के संरक्षक पंडित शंभूनाथ चौबे, पंडित भुनेश्वर झा, पंडित साकेत रमन पांडे, पंडित शंभू नाथ मिश्रा, पंडित प्रवीण कुमार झा, पंडित पप्पू झा, पंडित पिंकू झा, पंडित मनोज ठाकुर, पंडित सतेंद्र ठाकुर, पंडित उदय कुमार झा, पंडित सुरेन्द्र...