आज 10 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक बादशाहपुर फाटक
जौनपुर, मई 15 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-जंघई रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण को अंतिम रूप देने के लिए बादशाहपुर रेलवे फाटक संख्या 64 बी को 15 मई की शाम आठ बजे से 16 मई को सुबह छह बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया गया है।
कार्य की आवश्यकता उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर कंस्ट्रक्शन मनोज बुंदेला ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा है कि गौरा तथा बादशाहपुर रेलखंड के बीच चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण और ट्रैक बिछाने के कार्य को देखते हुए रेल प्रशासन ने शुक्रवार की रात आठ बजे से अगले दिन शनिवार की सुबह छह बजे तक रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान कुल 10 घंटों तक रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा।
सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.