लखीसराय, फरवरी 6 -- कजरा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ होने वाले बहुप्रतीक्षित इंटरएक्टिव कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का आयोजन आज सुबह 10 बजे किया जाएगा।इस कार्यक्रम को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 6 एवं उससे ऊपर के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए इस कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर सामूहिक रूप से देखना और सुनना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज़, डीडी इंडिया, ऑल इ...