चम्पावत, जून 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए 17 जून को 'रन फॉर योग' मैराथन होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैराथन सुबह साढ़े छह बजे पुलिस लाइन से शुरू होगी। जिसका समापन गोरलचौड़ मैदान में किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.आनंद गुसाई ने बताया कि योग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। -- यह भी पढ़ें- सीएम धामी बनबसा में करेंगे योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...