लखीसराय, अप्रैल 30 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने आदेश जारी कर परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 30अप्रैल को होगी विशेष व कम्पार्टमेंटल परीक्षा, वीक्षकों के लिए गाइडलाइन जारीपरीक्षा कार्य के लिए निर्देश जारी आदेश के अनुसार परीक्षा कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी वीक्षकों और कार्यालय कर्मियों को 30 अप्रैल 2026 की सुबह 10:00 बजे तक अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से योगदान करना होगा। इसी दिन केन्द्राधीक्षक द्वारा आयोजित बैठक और प्रशिक्षण में भी सभी वीक्षकों की उप...