हाथरस, जून 15 -- हाथरस। रविवार को विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय पर सुबह ग्यारह बजे से भाजपा नगर पार्टी की बैठक होगी। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी एवं मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना भाग लेंगे। पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी सभी हाथरस नगर के सभासद सभी नगर पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर में रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को गति प्रदान करें। यह जानकारी मूलचंद वाष्र्णेय ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...