मुंगेर, जुलाई 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-28 के बीसीए सेमेस्टर-1, सत्र 2024-27 के बीसीए सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 के बीसीए सेमेस्टर-5 की चल रही परीक्षा के तहत सोमवार को बीसीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को एक पाली में बीसीए सेमेस्टर-1 के जीई-1 पेपर की जनरल इलेक्टिव-1 विषय की परीक्षा दो निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

बीएड स्क्रूटनी आवेदन का आज अंतिम मौका मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन...