रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। नगर पालिका ने बापू माल समेत शेष स्थानों की दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी। यह प्रक्रिया आज यानि बुधवार तक चलेगी। पहले दिन सर्वाधिक बोली लगाने पर बापू माल की 11 दुकानों समेत 13 दुकानों की नीलामी छोड़ दी गई। पालिका ने इन दुकानों से 16 लाख से अधिक की आय होना बताया है। तोपखाना स्थित बापूमाल की तीन सौ से अधिक दुकानों में 133 दुकानों व 16 हाल की नीलामी नहीं हो पाई थी। इसके साथ ही कुछ अन्य स्थानों की दुकानों की भी नीलामी होना शेष थी। नगर पालिका ने आय बढ़ाने को इन दुकानों की नीलामी सोमवार से आरंभ करा दी। नीलामी की यह प्रक्रिया तीन दिन बुधवार तक चलेगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित दुकानों की नीलामी के लिए निर्धारित धनराशि घोषित कर प्रतिभाग...