संभल, मई 3 -- शहर के तीन सेंटरों पर आयोजित होगी नीट की परीक्षा। जिसमें एसएम इंटर कॉलेज, एसएम डिग्री कॉलेज, नानक चन्द्र इंटर कॉलेज में 1440 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पारी में होगी संपन्न। सुबह 11 बजे से 1.30 तक प्रवेश होगा। इसके बाद परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। रविवार को आयोजित होने बाली नीट परीक्षा को लेकर एसएम इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल-विहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कक्ष निरीक्षकों का आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- तीन केंद्रों पर आज नीट की परीक्षा,1139 परीक्षार्थी होंगे शामिल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण...