संभल, अप्रैल 3 -- नगर पालिका परिषद संभल की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित होने जा रही है। कई माह के लंबे अंतराल के बाद बुलाई गई इस बैठक को लेकर शहर की राजनीति और पालिका में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले अक्टूबर माह में बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष के पैर में चोट लगने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था। अब करीब पांच माह बाद पुनः 4 अप्रैल को पालिका सभागार में 11 बजे बैठक बुलाई गई है। इस बार की बैठक का एजेंडा काफी अहम माना जा रहा है। इसमें गृहकर और जलकर की वर्तमान दरों को घटाने, टैक्स में संशोधन करने, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और जलकल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कुल सात प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए हैं। बैठक को लेकर सभासदों के बीच भी हलचल बढ़ गई है। अध्यक्ष...