हरिद्वार, मई 27 -- ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुवार को शहरी और ग्रामणी क्षेत्रों की ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में अदा करेंगे। सुभाषनगर ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा होगी। साथ ही मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में सुबह 6:45 बजे और जामा मस्जिद में 7:45 बजे लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। ईद की नमाज से पूर्व ईदगाह परिसर, उसके आसपास के क्षेत्रों और संपूर्ण ईदगाह रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। ईदगाह में साफ सफाई के साथ दवाई का छिड़काव कराया गया। शहर के नाले और छोटी नालियों की भी विशेष सफाई कराई गई। यह भी पढ़ें- ईदुल अजहा आज, ईदगाह में सुबह सात बजे अदा होगी नमाज ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों के बाहर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की है। ईदगाह कमेटी के सचिव बाबर खान, उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद गौड़, पा...