बागपत, मार्च 11 -- बागपत। प्रशासन की ओर से आज गुरुवार को चमरावल रोड स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 बेटियों का विवाह कराया जाएगा। सभी ब्लॉक और नगर निकायों से विवाह के लिए आवेदन आए है। एक तरफ जहां पंडित मंत्रोचारण से विवाह संपन्न कराएंगे। दूसरी ओर मौलाना निकाय पढ़ाएंगे। समाज कल्याण विभाग ने विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। डिप्टी कलेक्टर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विवाह पर एक लाख रुपये खर्च आएंगे। शादी समारोह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...