हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले शनिवार 13 दिसंबर को सिविल कोर्ट परिसर में एक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नेशनल लोक अदालत को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। इस लोक अदालत में भारी संख्या में मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रंजीत कुमार की देखरेख में पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी हो रही थी। इस दौरान काफी संख्या में प्रीलिटिगेशन के मामलों का भी निष्पादन कर दिया गया है। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत को लेकर पक्षकारों को नोटिस पूर्व में ...