देहरादून, मार्च 26 -- शुक्रवार को व्यापार संघ मसूरी के चुनाव संपन्न होंगे। दुकान अध्यक्ष पद पर रजत अग्रवाल व सुनील सोनकर के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं महामंत्री पद के लिए सुरेश गोयल व जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र उनियाल व देवेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर सानू वर्मा व अतुल अग्रवाल, सह सचिव पद पर अंजुम वह सलीम अहमद के बीच मुकाबला होगा। मतदान सुबह 9:00 से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक राधा कृष्ण मंदिर सभागार में संपन्न होगा । मुख्य चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने बताया की व्यापार संघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे, इसके लिए सारी तैयारी कर दी गई है।  बताया कि सुबह 9:00 बजे से लेकर अपरण 3:00 बजे तक राधा कृष्ण मंदिर सभागार में मतदान होगा वह 7:00 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...