उन्नाव, दिसम्बर 20 -- उन्नाव। विश्व ध्यान दिवस के मौके पर रविवार को सहज योग ध्यान केंद्र ध्यान व आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित करेगा। जानकारी देते हुए ध्यान केंद्र के मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के सह प्रायोजित एक प्रस्ताव को स्वीकार किया है। जिसमें 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस रूप में घोषित किया गया है। जिसको लेकर रविवार को अटवा के ऊमर गांव व शुक्लागंज के गायत्री नगर के भूमेश्वर मंदिर में आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...