नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आज यानी 2 अप्रैल 2026 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तीन बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं। सबसे पहले बात करें Realme 16 5G की, तो यह फोन स्पेशल सेल्फी मिरर के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा इसमें IP69 रेटिंग दी गई है, यानी यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। वहीं Vivo V70 FE कैमरा लवर्स के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इसमें 200MP का दमदार कैमरा मिल सकता है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी का अनुभव देगा। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दूसरी तरफ Redmi Note 15 SE 5G एक स्पेशल एडिशन के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसमें खास रेड फिनिश डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है। कुल मिलाकर आज का दिन मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स के लिए काफी अहम रहने वाला है। जानें इन ...