कानपुर, अगस्त 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 29 व 30 अगस्त को रबी दलहनी फसलों के अनुसंधान, उत्पादन, फसल सुधार एवं संरक्षण की दिशा में नवीन तकनीकों और भावी अनुसंधान कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा। विवि में हो रही अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना ऑन रबी पल्सेज की 31वीं वार्षिक समूह बैठक का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट करेंगे।समारोह में डॉ. डीके यादव (उप महानिदेशक-फसल विज्ञान), डॉ. एसके झा (सहायक महानिदेशक) डॉ. जीपी दीक्षित (निदेशक दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर) और डॉ. संजीव गुप्ता (कुलपति, सीएसए विवि) की उपस्थिति रहेगी। बैठक में चना, मसूर, मटर एवं अन्य रबी दलहनी फसलों से संबंधित अनुसंधान, रोग एवं कीट प्रबंधन, कृषि उत्पादन तकनीक, सूक...